21.6 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

कल्याणपुर के सन्यासी बागान में विराजमान होगी मां दुर्गा..शारदा पुस्तकालय के निर्माण से अब तक का सफर…

धनबाद: शारदा पुस्तकालय कल्याणपुर की स्थापना वर्ष 1950 में इस क्षेत्र लगभग 22 गांव ग्रामीणों के द्वारा बनाया आरंभ किया गया जिसका संस्थापन अध्यक्ष भूतपूर्व मुखिया डालूराम महतो तथा सचिव हुबलाल महतो के नेतृत्व में ग्रामीण युवाओं के सहयोग से इसकी आधारशिला रखी गई जिसके नेतृत्व में शारदा युवा कल्ब, शारदा नाटक मंडली के माध्यम से तरह – तरह का खेलकूद तथा विभिन्न प्रकार का नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर ग्रामीणों की एकजुटता का प्रतीक बनता रहा है है यह पुस्तकालय, वर्तमान में शारदा पुस्तकालय कल्याणपुर की परिसम्पत्ति कल्याणपुर स्थित सन्यासी बागान जिसका क्षेत्रफल लगभग 5 एकड़ एवं कल्याणपुर बड़ा तालाब के दक्षिण में पुस्तकालय भवन जिसमें शाखा डाकघर संचालित हो रहा है। वर्तमान में सन्यासी बागान कल्याणपुर के प्रांगण में सरस्वती मंदिर जिसका स्थापना वर्ष 1950 में हुआ जिसमें प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी पर पूजा अर्चना ग्रामिणों के सहयोग से किया जाता रहा है ‌। वर्ष 2023 को इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामिणों के विशेष मांग पर भव्य दूर्गा मंदिर का निर्माण 12 गांव के ग्रामिणों के सहयोग से हुआ । जिस दुर्गा मंदिर में वर्ष 2024 से मां दुर्गा विराजमान हो रही है । इस मंदिर के नीचे तल पर एक सभा भवन तथा तीन कमरे निर्मित है जिसका उपयोग विवाह, सभा तथा अन्यान्य ग्रामीण के कार्यक्रम हेतु उपयोगी होगा । इस मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नाग ऋषि रमण ने दुर्गा मंदिर का आधारशिला रखा था । वर्तमान में शारदा पुस्तकालय कल्याणपुर के अध्यक्ष दीन अलि अंसारी, सचिव गौरी शंकर साव, कोषाध्यक्ष रंजीत रवानी है जिनके नेतृत्व में दुर्गा मंदिर का कार्य हो रहा है ।

70 फीट चौड़ा और 60 फीट ऊंचा बन रहा है भव्य पंडाल

सन्यासी बागान कल्याणपुर के प्रांगण में न्यू गणपति डेकोरेटर के बंगाल के कारीगर द्वारा 70 फीट चौड़ा और 60 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है इस मंदिर में मां दुर्गा के विराजमान होने से कल्याणपुर, बंगलाटांड, फुफुवाडीह, करमागोडा, उदयपुर, कुलबेडा, हडियाडीह, पलैयडीह, बेलटाड सहित इस क्षेत्र के सभी ग्रामिणों में जश्न का माहोल है ।

दुर्गा पूजा में सजावट की भव्यता श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा

सन्यासी बागान कल्याणपुर, जीटी रोड बरवाअड्ड़ा से जोडापिपल के बीच में स्थित है जिस का आवागमन के लिए उपर्युक्त है यहां कमिटी सुरक्षा, स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखती है । वर्ष 2024 में इस क्षेत्र का सबसे भव्य पंडाल बनाया गया ठीक उसकी प्रकार इस वर्ष भी पंडाल, लाईट, साउंड और सजावट श्रद्धालुओं का आकर्षित करेगा । साथ ही दुर्गा मां का आकर्षित मुर्ती पश्चिम बंगाल के मुर्तिकार श्रीकांत जी के टीम द्वारा तैयार किया जाएगा । इस वर्ष पंडाल की लागत 4 लाख 11 हजार, विद्युत सज्जा में 1 लाख 11 हजार एवं साउंड मे 71 हजार रुपए लगेगा । महाअष्टमी के अवसर पर संध्या में गंगा आरती एवं रात्रि में सुप्रसिद्ध गायक सुपरस्टार सतीश दास और उनकी टीम द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

यह है नवनिर्मित कमिटी

संरक्षक मुरली महतो, गौरी शंकर साव, दीन अलि अंसारी, बृजनंदन महतो, सुकर महतो, हराधन महतो, प्यारेलाल महतो, समर महतो, संतोष साव, केशव किशोर , नारायण मंडल, हज़रत अली, रंजीत रवानी, मदन प्रसाद साव, सर्वानंद महतो, कुंवर मरांडी, सुरेश रजवार अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, उपाध्यक्ष हरिशंकर साव, बलिराम साव, नन्द किशोर साव, दिलीप महतो, प्रकाश प्रसाद, संजय महतो, राजकुमार साव सचिव ओमप्रकाश साव, सहसचिव गोपाल महतो, शंकर महतो, पारसमणी साव, अमल मंडल, सुजीत रवानी अन्य को बनाया गया जबकि कोषाध्यक्ष सुभाष प्रसाद साव कार्यकारिणी में बब्लू हाजरा, लेखक साव, रंजीत साव, पोखन साव, पंकज मंडल, दिनेश रवानी, शत्रुघ्न साव, अरूण रवानी, अम्बिका प्रसाद, राजू साव, जीतेन्द्र कुमार, कैलाश रजवार, सुरेश साव, टीकमचंद साव, गोपाल महतो समेत 51 को बनाया गया।

spot_img
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular