24.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद की 38 जर्जर सड़कों के निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट दुरुस्तीकरण हेतु विधायक राज सिन्हा ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात…

रांची:झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज रांची में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वर्षों से जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पड़ी 38 सड़कों के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने की माँग की।

विधायक सिन्हा ने बताया कि इन सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, और पिछले छह वर्षों से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा जांच के कारण निर्माण कार्य ठप पड़ा है। इससे स्थानीय नागरिकों को न केवल आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है, बल्कि कई गंभीर दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं।

विधायक ने दिनांक 27.03.2025 को प्रेषित पत्रांक DHN/108-25 का भी हवाला देते हुए मंत्री महोदय को पुनः स्मरण कराया कि पूर्व में भी इस विषय पर कई बार पत्राचार एवं व्यक्तिगत भेंट की जा चुकी है। उन्होंने इस बार एक लिखित मांग पत्र सौंपते हुए, इन सड़कों के शीघ्र निर्माण के साथ-साथ, नए स्ट्रीट लाइट लगाने तथा वर्तमान में खराब पड़ी लगभग 1100 से अधिक स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग की।

विशेष रूप से पंडित क्लीनिक रोड, सब्जी बगान रोड, गांधी नगर रोड आदि की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इन सड़कों पर पैदल चलना भी कठिन हो गया है, जिससे स्थानीय जनता आक्रोशित होकर आंदोलनरत है।

सिन्हा ने बताया कि वे इस मुद्दे को दिशा समिति, जिला योजना समिति, तथा 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठकों में भी कई बार प्रमुखता से उठा चुके हैं। साथ ही, उन्होंने पूर्व में इस विषय को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक तथा वर्तमान डीजीपी सह आईजी, झारखंड सरकार को भी व्यक्तिगत रूप से मिलकर एवं पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया है।

विधायक  सिन्हा ने नगर विकास मंत्री से अनुरोध किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए, ACB जांच की प्रक्रिया के समानांतर या निष्कर्षस्वरूप आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई कर इन सड़कों के निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्य को तत्काल प्रारंभ किया जाए, जिससे धनबाद नगर निगम क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular