निरसा:निरसा विधानसभा के तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी पानी टंकी समीप नेताजी सुभाष क्लब द्वारा गणेश पूजा को लेकर भव्य आयोजन किया गया। निरसा विधायक अरुप चटर्जी, चिरकुण्डा नगर परिषद इओ प्रियंका कुमारी एवं बीसीसीएल सीवी एरिया महाप्रबंधक शशि भूषण कुमार चोधरी ने फीता काटकर पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन किया। इसके पूर्व सभी अतियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कमिटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत अंग बस्त्र, गुलदस्ता एवं मोमेंटो देकर किया।
पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन होते ही गणपत्ति बापा मोरया के नारे से पूरा क्षेत्र गुंज्यामान हो गया।






















