25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

अवैध शराब से लदा पिकअप जब्त, नालंदा निवासी चालक गिरफ्तार…

धनबाद : जिले के गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 6000 बोतल विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि आसनसोल की ओर से एक पिकअप वाहन संख्या BR06GF-6871 पर बड़ी मात्रा में शराब लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी और मोहन पेट्रोल पंप के समीप जीटी रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जांच अभियान के दौरान जब संदिग्ध पिकअप वाहन सामने आया तो पुलिस ने उसे रोकने का संकेत दिया। इस बीच चालक गाड़ी खड़ी कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे धर दबोचा। पकड़े गए चालक की पहचान प्रदुमन कुमार, जिला नालंदा (बिहार) निवासी के रूप में हुई।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें 125 कार्टून रॉयल चैलेंज विदेशी शराब मिली। प्रत्येक कार्टून में 48 बोतल (180 एमएल) पैक की हुई थी। इस तरह कुल 6000 बोतल शराब बरामद हुई। इसके अलावा वाहन से एक मोबाइल फोन और करीब 50 किलो आलू से भरे 10 बोरे भी बरामद किए गए।

वाहन और शराब को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया। इस संबंध में गोविन्दपुर थाना में 30 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इलाके में शराब माफियाओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular