23.3 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर नरसिंह भगवान की लीला का अलौकिक दर्शन…

झरिया (DHANBAD):अग्रसेन भवन, लक्ष्मीनिया मोड़ झरिया में परम पूज्य आचार्य कन्हैया द्विवेदी जी महाराज के शनिवार को  पावन सानिध्य में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

भक्त प्रह्लाद की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु

महाराज जी ने  कथा में भक्त प्रह्लाद की भक्ति, उनके अटूट विश्वास और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। कथा श्रवण करते समय पूरा पंडाल “जय श्री नरसिंह देव” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने प्रह्लाद की निष्ठा और भगवान के दिव्य प्राकट्य को सुनकर गहरी श्रद्धा अनुभव की।

जीवंत झांकी ने किया मंत्रमुग्ध

इस अवसर पर नरसिंह भगवान की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे विशेष रूप से नवीन कुमार गुप्ता (झांकी वाले कतरास) द्वारा सजाया गया था।
झांकी में नरसिंह भगवान द्वारा हिरण्यकश्यप का संहार और भक्त प्रह्लाद की रक्षा का दृश्य इतना सजीव प्रतीत हुआ कि श्रद्धालु भावविभोर होकर जयकारे लगाने लगे। रोशनी, ध्वनि प्रभाव और सुंदर सजावट ने दृश्य को अलौकिक बना दिया।

हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति

झरिया और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा व झांकी दर्शन के लिए उपस्थित हुए। सभी ने नरसिंह भगवान की झांकी को अविस्मरणीय और अद्वितीय बताया।

आयोजन में जिंदल परिवार की सराहनीय भूमिका

पूरे यज्ञ एवं कथा आयोजन की जिम्मेदारी जिंदल परिवार झरिया ने उठाई है, जिनकी सेवा और श्रद्धा भावना से प्रतिदिन की कथा और झांकी भव्य रूप ले रही है।

तृतीय दिवस की इस कथा और झांकी ने यह संदेश दिया कि जब-जब धर्म पर संकट आता है, तब-तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए अवतार धारण करते हैं।
जिंदल परिवार की ओर से कथा के अंत में प्रसाद एवं महा भंडारे की व्यवस्था की गई है

spot_img
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular