कतरास: डॉ मृणाल की रचित पुस्तक प्रेमचंद हमारे हमसफर का लोकार्पण का आयोजन भारतीय क्लब कतरास में की गई है.
इस परिचर्चा में देश के दर्जनों साहित्यकार ने भाग लेकर लेखक प्रेमचंद द्वारा रचित रचनाएं पर प्रकाश डाला. आयोजन में आए हुए साहित्यकारों ने साहित्य की गुणवता को लोगों के बीच बारीकी से रखने का काम किया.
साहित्यकारों ने प्रेमचंद हमारे हमसफर पुस्तक का रचयिता कतरास निवासी डॉक्टर मृणाल की की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा डॉक्टर मृणाल जनवादी कवि प्रेमचंद की विचारधारा को समाज के बीच रखने का काम किया है। मीडिया से बात करते हुए सुधांशु शेखर चौधरी ने कहा आज के समाज में लोगों द्वारा प्रेमचंद के विचारों को तोड़ मनोर कर परोसने का काम कर रही है वहीं डॉक्टर अली इमाम ने कहा लेखक प्रेमचंद समाज के हर वर्गों को लेकर चलने की प्रेरणा देने का काम करते रहे लेकिन कुछ सोची समझी मनु वादियों द्वारा उनके अच्छाइयों का उल्लेख न करते हुए उनके निजी जीवन पर प्रकाश डालने का काम किया इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर नलिन रंजन सिंह। डॉक्टर बलभद्र डॉक्टर अली इमाम खान बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा प्रभात मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।






















