30.9 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने खाली किया सरकारी बंगला, अब ये होगा नया ठिकाना…

नई दिल्ली:उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के लगभग एक महीने बाद सोमवार को जगदीप धनखड़ पहली बार सामने आए और उप-राष्ट्रपति आवास खाली कर दिया। 74 वर्षीय धनखड़ ने 21 जुलाई को उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था और इसके बाद से ही वो सार्वजनिक रूप से एक बार भी नजर नहीं आए थे। सोमवार को उप राष्ट्रपति आवास से बाहर जैसे ही धनखड़ की झलक दिखी। तभी से ये खबरें भी सामने आई कि धनखड़ ने सोमवार को ही सरकारी बंगला खाली करने का फैसला लिया है। शाम होते होते धनखड़ ने ये बंगला खाली कर दिया और वो इंडियन नेशनल लोक दल के प्रमुख अभय सिंह चौटाला के निजी फार्म हाउस में रहने चले गए।

जानकारी के मुताबिक जब तक सरकार की ओर से धनखड़ को आधिकारिक आवास नहीं दिया जाता है, तब तक वो दक्षिण दिल्ली के छत्तरपुर एन्क्लेव में स्थित चौटाला के फार्महाउस में ही रहेंगे। चौटाला ने भी इस बारे में सवाल किए जाने पर इस बात की पुष्टि की थी कि धनखड़ उनके फार्महाउस में शिफ्ट हो रहे है। उन्होंने कहा, हमारे पुराने पारिवारिक संबंध हैं और उन्होंने मुझसे घर नहीं मांगा था बल्कि मैंने खुद उन्हें इसकी पेशकश की है। इससे पहले धनखड़ के अचानक उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद चौटाला ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की साजिश बताया था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया था कि मोदी – शाह के नेतृत्व में धनखड़ को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया है।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!