बाघमारा :धनबाद के बाघमारा से, अहले सुबह तेज आवाज के साथ एक बड़ा भू-धंसान हुआ है। यह हादसा रामकनाली ओपी क्षेत्र के बुट्टू बाबू बगला के समीप हुआ है।”
“भू-धंसान इतना जबरदस्त था कि खटाल सहित आधा दर्जन से ज्यादा घर पूरी तरह जमींदोज हो गए। इन घरों में रखा सारा सामान और दर्जनों मवेशी भी धरती में समा गए।”
“घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आसपास के इलाकों में भी दरारें देखने को मिली हैं, जिससे लोगों में डर और दहशत का माहौल है।”
“फिलहाल प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राहत और बचाव कार्य की तैयारी की जा रही है।”






















