23.8 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया ब्लॉक उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करेगी ‘एआईएमआईएम’…

हैदराबाद: उपराष्ट्रपति पद के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने शनिवार को अपना समर्थन विपक्षी इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को देने का ऐलान कर दिया।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पार्टी के समर्थन की बात कही। उन्होंने बताया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनसे संपर्क कर उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी के समर्थन का अनुरोध किया है। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ‘एआईएमआईएम’ ने इस अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और वे न्यायमूर्ति रेड्डी का समर्थन करेंगे।
ओवैसी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “न्यायमूर्ति रेड्डी एक हैदराबादी हैं और एक सम्मानित न्यायविद के रूप में उनकी पहचान है। मैंने उनसे व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।” उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना से जुड़े होने के नाते यह समर्थन उनके लिए गर्व की बात है।

बता दें कि ‘इंडिया’ ब्लॉक ने न्यायमूर्ति रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है, जहां वे एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
ओवैसी के समर्थन की घोषणा तेलंगाना की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है, क्योंकि एआईएमआईएम के समर्थन से न्यायमूर्ति रेड्डी की स्थिति मजबूत हो सकती है।
ओवैसी ने इस कदम को संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा से जोड़ा है, जो कि उनके अनुसार रेड्डी के करियर का आधार रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह निर्णय पार्टी के सिद्धांतों और क्षेत्रीय पहचान को दर्शाता है।

spot_img
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular