30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

गोविन्दपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब जब्त…

धनबाद: धनबाद जिले के गोविन्दपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए धनबाद मुख्यालय 1. डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि रविवार को शाम करीब चार बजे गश्ती के दौरान सूचना मिली कि निरसा की ओर से ग्रीन-ब्लू रंग का एक पिकअप वाहन संख्या JH 10CU 0924 आ रहा है, जिसमें अवैध शराब लदी हुई है और उसे आलू की बोरियों के नीचे छिपाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उपर बाजार, गोविन्दपुर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध वाहन जैसे ही चेकिंग स्थल पर पहुँचा, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाना लाया, जहाँ जांच में 108 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई।

जब्त शराब में इम्पीरियल ब्लू रिजर्व ग्रेन व्हिस्की और रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की की बड़ी खेप शामिल है। साथ ही वाहन में आलू से भरे बारह बोरे भी मिले, जिनके जरिए शराब को छिपाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने इस मामले में संगठित गिरोह के सरगना सोनू कुमार सिंह, निवासी कुमारधुबी नीचु धौड़ा, थाना चिरकुंडा, जिला धनबाद को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में गोविन्दपुर थाना में मामला 7 सितंबर को दर्ज किया गया है। इसमें बीएनएस की धारा तथा उत्पाद अधिनियम की धारा लगाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular