25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ा आइजोल, पीएम मोदी जल्द कर सकते हैं बैराबी-सैरांग प्रोजेक्ट का उद्घाटन…

आइजोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को बैराबी-सैरांग नई रेलवे परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। पीएम मोदी की संभावित यात्रा को लेकर मिजोरम में तैयारियां जोरों शोरों पर की जा रही है।अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

51.38 किलोमीटर लंबी बैराबी (असम के हैलाकांडी जिले के पास)-सैरांग (आइजोल शहर के पास) रेलवे परियोजना गुवाहाटी, अगरतला और ईटानगर के बाद आइजोल को रेलवे से जुड़ा पूर्वोत्तर क्षेत्र का चौथा राजधानी शहर बनाएगी।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के वरिष्ठ अधिकारी, महाप्रबंधक (निर्माण) अरुण कुमार चौधरी के नेतृत्व में, रेलवे परियोजना और उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है।

एनएफआर के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “पीएमओ ने अभी तक प्रधानमंत्री की मिजोरम यात्रा और कार्यक्रम को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। लेकिन हम प्रधानमंत्री की यात्रा और इस महत्वपूर्ण रेलवे परियोजना के उद्घाटन की पूरी तैयारी कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि संभावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री असम राइफल्स मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और नवनिर्मित सैरांग रेलवे स्टेशन पर रेलवे परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर), जनजातीय मामले, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

एनएफआर के अधिकारियों ने बताया कि बैराबी-सैरांग नई रेलवे परियोजना के उद्घाटन के बाद, मिजोरम की राजधानी आइजोल और गुवाहाटी, कोलकाता और दिल्ली को जोड़ने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू होंगी।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular