30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पप्पू कुमार तिवारी ने दी बधाई, महिला सशक्तिकरण को बताया कांग्रेस की मूल आत्मा…

IMG 20250915 WA0082

धनबाद:अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पू कुमार तिवारी ने संगठन को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल एक संगठन की स्थापना का प्रतीक नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति कांग्रेस पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण भी है।

IMG 20250915 WA0083

पप्पू कुमार तिवारी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। महिला कांग्रेस ने समाज की आधी आबादी को न केवल आवाज दी, बल्कि संघर्षों के बीच उन्हें नेतृत्व और सम्मान दिलाने का निरंतर प्रयास किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि आज जब महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं, ऐसे समय में महिला कांग्रेस का यह संकल्प और भी प्रबल होता है कि हम मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें, जहां हर महिला सुरक्षित, सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानित हो।

अंत में उन्होंने सभी से महिला सशक्तिकरण की इस यात्रा को और आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular