29.3 C
Jharkhand
Friday, August 7, 2026

कुमारधुबी में बागानधौड़ा के बाद फायरब्रिक्स के नौ एवं फिटरलाइन के चार घरों से लगभग पांच लाख की चोरी, जाँच में जुटी पुलिस…

निरसा:अभी कुमारधुबी क्षेत्र के बागानधौड़ा का मामला शांत भी नहीं हुआ था की चोरो ने प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के फायरब्रिक्स के नौ घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया । सभी घर में ताले बंद थे। कोई सामने के घर में सो रहा था तों कोई स्वजनों के घर में सोये हुए थे। इसके अलावा फिटर लाइन के चार घरों का ताला तोड़ चोर घर में घुसे परन्तु कुछ नहीं मिला। घटना की सुचना मिलते ही कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यु एक्का ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली तथा आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित राम सिंह ने बताया की पास में भाई के घर में सोये हुए थे। सुबह करीब पांच बजे जब मां घर आई तों देखी की दरवाजे का ताला, आलमीरा टुटा हुआ है तथा घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। आकर देखे तों हमलोगों का होश ही उड़ गया। सारे जेवरात कान का झुमका, मांग टिका, चैन, पायल, नगद सहित लगभग ढाई से तीन का चोरी हो गया है।
वही शिवपुजन सिंह ने कहा की वे सामने के घर में सोये हुए थे। सुबह साढ़े चार बजे आये तों देखे की दरवाजा का ताला टुटा हुआ है तथा घर में रखा नगद दस हजार, कान की बाली, पाजेब सब मिलाकर लगभग एक से सवा लाख की चोरी हो गया है।
वही उमेश चौधरी का कहना है की फायरब्रिक्स में इस तरह की चोरी कभी नहीं हुई थी। यह पहली घटना है। इसमें चोरो का गिरोह काम कर रहा है। अगर उनमे से कोई भी पकड़ा गया तों उसे उसका बुरा प्रणाम भुगतना होगा।

पुलिस के लिए चोर बना चुनौती :

कुमारधुबी क्षेत्र के लिए इस तरह की दूसरी घटना है। 10 सितंबर को बागानधौड़ा के बंद आठ घरों में इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके चलते वर्तमान प्रभारी राजेश लोहरा को एसएसपी द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया। अभी नए प्रभारी मैथ्यु एक्का के आये हुए दो दिन ही हुए है और चोरो ने फिर उसी तर्ज पर घटना को अंजाम दे दिया है।
अब सवाल उठता है की क्या पुलिस को बागानधौड़ा की घटना से नींद नहीं खुली थी, की चोर फायरब्रिक्स में दूसरी घटना कर निकल गए।
हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे लगातार क्षेत्र में गस्ती कर रहे हैं। यहां तक की मोटरसाइकिल से गली-गली भी टीम गस्ती कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी क्षेत्र में चोरी होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल तो खड़े कर रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
JPSC-JSSC CGL से प्राइवेट एजेंसी हटे,सरकारी एजेंसी की तय हो जवाबदेही : नेहा बोरा
01:49
Video thumbnail
ये स्टूडेंट पावर है या AISA की दबंगई,खान गयी गुरु शिष्य परम्परा,VC की ये स्थिति...
01:06
Video thumbnail
58 आधुनिक फायर टेंडर से हाईटेक हुई झारखंड की अग्निशमन सेवा, CM हेमंत ने दिखाई हरी झंडी..
03:03
Video thumbnail
अवैध मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन,भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
02:56
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular