27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई बच्चे घायल…

छपरा: सारण जिले में आज बड़ा हादसा होते होते बचा। यह घटना सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हुई जब एक स्कूली बस और ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई यह घटना अमनौर–सोनहो एसएच-73 मुख्य मार्ग पर हुआ ।घटना खोरी पाकर स्थित भारत पेट्रोलियम पंप से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई।हिमालयान इंटरनेशनल स्कूल, परसा की बच्चों से भरी बस सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस पर सवार करीब बीस बच्चों में से कई घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अमनौर, बिशुनपुरा, लच्ची सहित आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी।

जैसे ही वाहन अमनौर पोखरा से आगे बढ़ा और खोरी पाकर गोविंद भारत पेट्रोलियम पंप पार किया, तभी सामने से आ रही ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। वहीं, आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सूचना मिलते ही अमनौर थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के बाद लगे जाम को हटवाकर सड़क पर यातायात बहाल कराया। इस मामले में अमनौर थाना के थाना प्रभारी पुलिस और निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि इस वर्ष में लगभग 20 बच्चे सवार थे इसमें से 10 बच्चों को चोट आई है जिसका उपचार अमनौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल स्कूल बस का चालक और ट्रक का ड्राइवर दोनों फरार है इस मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही दोनों ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular