25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

अपराध से पहले दबोचा गया युवक, हथियार समेत गिरफ्तार.. बाघमारा पुलिस की तत्परता से टली वारदात….

धनबाद: धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही टाल दिया। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बढ़ई बस्ती शिव मंदिर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रितिक शर्मा के रूप में हुई है, जो सोनारडीह का रहने वाला है।

बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ बढ़ई बस्ती इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही सोनारडीह, बरोरा और मधुबन थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की और युवक को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक के अन्य साथियों की पहचान की जा रही है। कुछ संदिग्धों को चिह्नित भी किया गया है, लेकिन अनुसंधान की गोपनीयता को देखते हुए अभी उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular