कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर 6 दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना
धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर आज जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग द्वारा पुटकी क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व कोषांग की नोडल पदाधिकारी डॉ. मंजू दास, जिला सलाहकार राहुल कुमार, शुभांकर मैत्रा द्वारा किया गया। इस दौरान पुटकी थाना की पुलिस टीम ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
अभियान के दौरान कुल 20 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 6 दुकानदारों को कोटपा 2003 की धारा 6ए एवं 6बी के उल्लंघन का दोषी पाया गया। संबंधित दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।
साथ ही, सभी दुकानों में लगाए गए तंबाकू उत्पाद से संबंधित विज्ञापन पोस्टरों को भी कोटपा 2003 की धारा 5 के अंतर्गत प्रतिबंधित मानते हुए हटा दिया गया।





















