32.6 C
Jharkhand
Thursday, April 16, 2026

होलसेल दुकान में लगी भीषण आग …

धनबाद: धनबाद के राँगाटांड इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। शांति टावर में स्थित श्याम पूजा भंडार नामक होलसेल दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। साथ ही, दुकान संचालक मंटू के साथ मिलकर पूजा सामग्रियों को बाहर निकालने में भी सहयोग किया।

चूंकि यह एक होलसेल दुकान थी, इसलिए बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पूजा सामग्री वहाँ रखी हुई थी, जिससे आग ने जल्दी ही विकराल रूप ले लिया। पूरा शांति टावर धुएं से भर गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
“जहां अभी हम खड़े हैं, क्या पता यहां भू-धंसान हो जाए…” — खतरे के बीच धनबाद DC&BCCL CMD की अपील,
09:18
Video thumbnail
CBSE 10th स्टेट टॉप 5 में जगह बनाने वाला प्रणय गिरी भविष्य में बनेगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर,प्रमुख ने घर
05:57
Video thumbnail
भुधंसान- गैस प्रभावित केंदुआ राजपूत बस्ती के लोगों के लिए राहत शिविर में कैसी है व्यवस्था देखिए
02:52
Video thumbnail
भुधंसान और गैस रिसाव प्रभावित 4 लेन सड़क निरीक्षण के बाद BCCL CMD मनोज अग्रवाल,धनबाद DC-SSP हालात का
02:15
Video thumbnail
भुधंसान प्रभावित धनबाद-बोकारो 4 लेन मार्ग पर गोफ बना और गैस रिसाव शुरू हो गया,पुनर्वास की आस लगाए
05:51
Video thumbnail
भू धंसान वाले धनबाद बोकारो 4 लेन सड़क के किनारे अब बन गया गोफ भयावह तस्वीरें देखिए Live.
04:05
Video thumbnail
भुधंसान- गैस रिसाव प्रभावित केंदुआडीह के लोगों से मेयर संजीव सिंह की मुलाकात शिफ्टिंग के लिए अहम...
01:17
Video thumbnail
NCC कैडेट्स के लिए गिरिडीह के इस महाविद्यालय में हुआ बड़ा आयोजन,थल सेना के लिए.....
07:04
Video thumbnail
कोयला कारोबारी मनीष सिंह को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली,दुर्गापूर रेफर,NH 19 से बरामद हुई यह...
00:32
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!