27.9 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

धनबाद: गोबिंदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9000 बोतल अवैध कफ सिरप जब्त…

धनबाद:धनबाद जिले के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भूसी लदे ट्रक से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया है।

डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती ने गोबिंदपुर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए ट्रक से 9000 बोतल अवैध कफ सिरप बरामद की गई है, जिसे नशे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह सिरप बिना वैध दस्तावेजों के ढोई जा रही थी।

डीएसपी ने इस सफलता का श्रेय कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को देते हुए उनके कार्य की सराहना की।

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ट्रक को दो दिन पहले ही जब्त कर लिया गया था, लेकिन इसकी जानकारी प्रेस के माध्यम से आज दी गई। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि यह अवैध कफ सिरप कहां से लाया गया था और इसे किस जगह भेजा जाना था। मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश भी जारी है।

 

spot_img
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular