25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

निरसा: राशन डीलर की सतर्कता से चावल की कालाबाज़ारी का प्रयास विफल, वाहन चालक बोरा छिपाकर ले जा रहा था…

IMG 20250920 WA0055

निरसा:जनवितरण प्रणाली के तहत चावल पहुंचाने के दौरान एक बड़ी अनियमितता सामने आई, जब डुमरकुंडा दक्षिण पंचायत के एक जनवितरण दुकान में चावल लेकर आए वाहन चालक एवं उसके साथ मौजूद मुटिया द्वारा तीन बोरा चावल छिपाकर ले जाने की कोशिश की गई।

सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण दिनेश ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को मोड़ के पास रोका। जांच के दौरान वाहन से तीन बोरा चावल बरामद किए गए, जिन्हें छिपाकर रखा गया था। जैसे ही चावल के बोरे बाहर निकाले गए, वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

इस संबंध में जनवितरण दुकानदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित वाहन राशन पहुंचाने आया था, लेकिन उसमें से तीन बोरा चावल गाड़ी में छुपाकर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों के सहयोग से बोरे बाहर निकाल लिए गए, लेकिन आरोपी चालक और मुटिया मौके से भाग निकले।

राजेंद्र सिंह ने इस घटना पर आश्चर्य और क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की हरकत जनवितरण प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाती है। उन्होंने संबंधित विभाग से शिकायत करने की बात कही है।

ग्रामीणों की सतर्कता से यह कालाबाज़ारी का प्रयास विफल हुआ, लेकिन यह घटना जनवितरण व्यवस्था में व्याप्त संभावित भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करती है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular