35.9 C
Jharkhand
Monday, April 20, 2026

विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की छह सदस्यीय टीम पहुँची बाघमारा…

बाघमारा: झारखण्ड विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की एक विशेष समिति की छह सदस्यीय टीम आज बाघमारा पहुँची।समिति के अध्यक्ष टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे।टीम में धनबाद विधायक राज सिन्हा,सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी,चन्दनकयारी विधायक उमाकांत रजक एवं तोरपा विधायक सुदीव गुढिया शामिल थे।विशेष समिति सर्वप्रथम कतरास पहुँची,जहाँ गत दिनों अम्बे माइनिंग आउटसोर्सिंग माईन्स में हुए भूस्खलन और उससे हुए भूधसान वाली बस्ती का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान भूधसान से जमींदोज घरों के गृहस्वामी और वहाँ के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।साथ ही मौजूद बीसीसीएल अधिकारियों से भी पुनर्वास को लेकर आ रही अड़चनों की जानकारी ली।

वहीँ निरीक्षण के दूसरे चरण में टीम बाघमारा के मधुबन बस्ती भी गयी।स्थानीय बीसीसीएल प्रबन्धन द्वारा जमीन अधिग्रहण कर इंदु आउटसोर्सिंग कम्पनी को सौंपे जाने के विरोध में रैयतों द्वारा जारी आंदोलन के आलोक में सभी प्रभावित गांव के ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना।

मीडिया को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि आज के निरीक्षण के बाद वहाँ के ग्रामीणों की समस्याओं के मद्देनजर रिपोर्ट बनाकर सम्बंधित विभाग को सौंपा जाएगा साथ ही यह भी प्रयास किया जाएगा कि इन प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाय।

वहीँ टीम के सदस्य निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि इन ग्रामीणों के विस्थापन के साथ साथ इनके नाम का जमीन का पट्टा भी बीसीसीएल द्वारा दिया जाय,यह हम सब की प्राथमिकता रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
रॉन्ग साइड ड्राइविंग और प्रशासनिक उदासीनता गोविंदपुर में महाजाम की असली वजह:नागरिक समिति
00:59
Video thumbnail
नागरिक समिति गोविंदपुर की स्वर्ण जयंती के मौके पर गरीबों के डॉक्टर मानस कु साहा की प्रतिमा अनवारण...
06:18
Video thumbnail
जमीन JMM सरकार उपलब्ध करावे एयरपोर्ट हम बनाएंगे,धनबाद में विधि व्यवस्था की स्थिति दयनीय: ढुल्लू महतो
01:06
Video thumbnail
शुभम यादव द्वारा डीजीपी को लिखे वायरल चिट्ठी को लेकर क्या कहा सांसद ढुलु महतो ने सुनिए...
00:50
Video thumbnail
झारखंड के एकमात्र परशुराम मंदिर में धूमधाम से अक्षय तृतीया के मौके पर मनाई गई उनकी जयंती...
01:40
Video thumbnail
झारग्राम में झालमुढ़ी खरीदने दुकानदार के पास पहुंचे पीएम मोदी, तो क्या हुआ देखिए....
00:42
Video thumbnail
मोहरीबांध के लोग धधकती आग के ऊपर, घरों से निकल रहा गैस, हर पल मौत के साए में जीने को विवश
02:08
Video thumbnail
धधकती धरती पर जिंदगी: झरिया के मोहरीबांध में गैस रिसाव और भू-धंसान के बीच 180 परिवार मौ'त के साए में
01:30
Video thumbnail
अपराधियों ने ऑटो पर की फायरिंग,थाई मांगुर मछली सिंडिकेट से जुड़ सकता है तार...
00:26
Video thumbnail
भगोड़े प्रिंस का सबसे खास मेजर उर्फ सैफी दुबई से गिरफ्तार,प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत,धनबाद लाने की.
03:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!