30.3 C
Jharkhand
Friday, August 7, 2026

कमल भूषण हत्याकांड: रिश्तों की दरार से जन्मी मौत की साजिश, तीन दोषियों को उम्रकैद…

रांची: तीन साल पहले पूरे शहर को झकझोर देने वाले कमल भूषण हत्याकांड में आखिरकार अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। ए.जे.सी-3 आनंद प्रकाश की अदालत ने सोमवार को राहुल कुजूर, उसके पिता डब्लू कुजूर, और साथी काविस अदनान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तीनों दोषियों पर ₹15,000 का जुर्माना भी लगाया गया है, जुर्माना न भरने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

क्या हुआ था 30 मई 2022 को?

पिस्का मोड़ स्थित गैलेक्सिया मॉल के पास दिनदहाड़े गोलीबारी हुई।जमीन कारोबारी कमल भूषण, कार में बैठे थे जब उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं।घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।आरोपी भागते समय राहगीर की स्कूटी छीनकर फरार हो गए।

पारिवारिक रिश्ते और कारोबारी टकराव बना वजह

राहुल कुजूर ने कमल भूषण की बेटी यामिनी से प्रेम विवाह किया था, जिससे दोनों परिवारों में तनाव चरम पर पहुंच गया।पहले बिजनेस पार्टनर रहे डब्लू कुजूर और कमल भूषण के रिश्ते भी खराब हो चुके थे।बेटी-दामाद पर भी पहले गोली चल चुकी थी, यामिनी ने अपने पिता पर ही हमला करवाने का आरोप लगाया था।

छोटू कुजूर ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी

घटना के बाद डब्लू कुजूर का भाई और कुख्यात अपराधी छोटू कुजूर सामने आया और हत्या की जिम्मेदारी ली।उसने भूषण परिवार पर पुलिस से मिलकर परेशान करने का आरोप लगाया।

एक साल बाद अकाउंटेंट की भी हत्या

2023 में भूषण के एकाउंटेंट संजय कुमार सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।माना जाता है कि वो जमीन कारोबार की फाइनेंशियल जानकारी रखते थे।

जांच और सजा

  • कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने तफ्तीश की।
  • साक्ष्यों के आधार पर तीन दोषियों को सजा मिली।
  • सुशीला कुजूर और सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक को बरी कर दिया गया।

 

spot_img
Video thumbnail
अवैध मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन,भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
02:56
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular