42.8 C
Jharkhand
Saturday, April 25, 2026

आनंद विहार– संतरागाछी एक्सप्रेस से गिरकर महिला की मौत…

बाघमारा : बाघमारा के आद्रा रेल मंडल अंतर्गत खानुडीह रेलवे स्टेशन पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। आनंद विहार–संतरागाछी एक्सप्रेस से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला को आरपीएफ और बाघमारा पुलिस की मदद से बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका की पहचान पारसनाथ निवासी रिंकी पाठक के रूप में हुई है।उनके पति सुनील पाठक धनबाद स्थित BCCL कोयला भवन में कार्यरत हैं।जानकारी के अनुसार रिंकी पाठक पारसनाथ स्टेशन में गलती से गलत ट्रेन आनंद विहार एक्सप्रेस में सवार हो गई थी। खानुडीह स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने ट्रेन से उतरने की कोशिश की तभी पैर फिसलने से गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे जहां माहौल गमगीन हो गया। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजने में पुलिस जुटी हुई है।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद के इस गालीबाज CHO पर कब कार्रवाई करेगा स्वास्थ्य विभाग...?
00:38
Video thumbnail
सांसद महोदय थोड़ा स्टडी कर लें,तब एयरपोर्ट जैसे गंभीर मुद्दे को टच करें:अरूप चटर्जी
07:14
Video thumbnail
आज से धनबाद में IPL फन पार्क की शुरुआत,रोमांच ऐसा की दीवाना बना दें....
03:25
Video thumbnail
सोनारडीह के टांडा बस्ती में तीसरी बार भुधंसान,आखिर कब होगा पुनर्वास,4 दबे लोगों को बचाया गया...
06:55
Video thumbnail
धनबाद में गला रेत,कर युवक की ह,त्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
03:24
Video thumbnail
एक्टिव केस में कमी के साथ हीं मलेरिया मुक्त की राह पर धनबाद जिला स्वास्थ्य अमिति,सिविल सर्जन डॉ आलोक
03:54
Video thumbnail
लूट और हत्या की राजनीति धनबाद कोयलांचल में कौन परिवार करता है यह कौन नही जानता,सुनिए MP ढुलू महतो ने
08:13
Video thumbnail
इंसान कौनो बोरा उरा है का यहां से उठाएं वहां रख दियें,विस्थापितों के साथ न्याय करना होगा..सुनिए
10:05
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो के एयरपोर्ट आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे भाजपाइयों ने हेमंत सरकार को कुछ इस तरह घेरा
05:17
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो के एयरपोर्ट आंदोलन से भाई शत्रुघ्न महतो को छोड़ अन्य BJP विधायकों ने बनाई दूरी...
03:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!