धनबाद :घटना बुधवार दोपहर की है, जब बिशनपुर गांव के कुछ बच्चे पास की नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला, हल्की बारिश शुरू हुई और तेज़ आवाज के साथ वज्रपात हुआ।
इस हादसे में अंजू नामक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 6 वर्षीय पूनम कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को अचेत अवस्था में धनबाद SNMMCH पहुंचाया, जहां उसका इलाज सर्जरी वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
घायल बच्ची के पिता कर्मा किस्कु, रोजी-रोटी की तलाश में उड़ीसा में मजदूरी करने गए हुए हैं। घटना की सूचना पाकर परिवार और गांव में शोक और चिंता का माहौल है।





















