32.6 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

सारण पुलिस द्वारा लूट एवं डकैती के 04 अपराधकर्मियों को अवैध हथियार व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया…

05 कांडों का किया गया खुलासा ..इस दौरान अमनौर बैंक लूट का मुख्य आरोपी को भी किया गया गिरफ्तार।

छपरा: सारण जिले के गरखा थाना को गुप्त सुचना मिली की कुछ अपराधकर्मी ग्राम औढ़ा गण्डकी नदी के किनारे अवैध हथियार के साथ एकत्रित हुए हैं, जो किसी बड़े घटना को अंजाम देने के फिराक में है।उक्त सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, सारण के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में गरखा थाना पुलिस टीम द्वारा ग्राम-औढ़ा गण्डकी नदी के किनारे छापामारी कर तीन अभियुक्तों को अवैध हथियार, गोली एवं तीन मोटरसाईकिल के साथ 1. सूरज कुमार, 2. बिकाश कुमार, 3. अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर छापामारी करते हुए दरियापुर थाना कांड सं0-591/25 में लुटी गई अपाची मोटर साईकिल, लुटी गई ब्रासलेट एवं गरखा थाना कांड सं0-716/25 में लुटी गई मोटर साईकिल, लुटी गई पर्स, लुटी गई मोबाईल तथा मुफस्सिल थाना कांड सं0-523/23 में लुटी गई मोबाईल भी बरामद किया गया है।

इस प्रकार सारण पुलिस द्वारा लूट,डकैती की योजना को विफल करते हुए विगत एक माह में घटित छपरा जिला में भिन्न-भिन्न थानों में (गरखा थाना, मुफस्सिल थाना, खैरा थाना एवं दरियापुर थाना) में घटित लूट,डकैती की घटना के कुल 05 कांडो का सफल उद्दभेदन किया गया तथा अन्य कांडो में इनकी संलिप्तता के सम्बन्ध में जाँच किया जा रहा है। इनके निशानदेही पर एक और अभियुक्त मंगल कुमार उर्फ जानू जो अमनौर बैंक लुट काण्ड का मुख्य आरोपी है, उसे गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में गरखा थाना काण्ड संख्या-726/25 दिनांक-28.09.25 धारा-310 (4)/310(5)/111 बी.एन.एस. एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। और विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलायी जाएगी।गिरफ्तार किए गए अपराध कर्मियों में
1. सूरज कुमार साह, पिता स्व० तारकेश्वर साह, सा०-मोबारकपुर, थाना-रिविलगंज, जिला सारण।
2. बिकाश कुमार, पिता परमेश्वर राय, सा० टहलटोला, थाना-गरखा, जिला-सारण।3. अनिल कुमार, पिता पृथ्वी राय, सा० टहलटोला, थाना-गरखा, जिला-सारण।4. मंगल कुमार उर्फ जानू, पिता-संतोष साह, सा०-मणिसिरसा, थाना-अमनौर, जिला-सारण शामिल है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास में1. सूरज कुमार साह के ऊपर1. दरियापुर थाना काण्ड संख्या-591/25, दिनांक-09.09.25, घारा-309 (4) बी.एन.एस. ।2. मुफसिल थाना काण्ड संख्या-523/25, दिनांक 14.09.25, धारा-309 (4) बी.एन.एस. ।3. मुफसिल थाना काण्ड संख्या-447/25, दिनांक-07.08.25, धारा-309 (4) बी.एन.एस. ।4. गरखा थाना काण्ड संख्या-716/25, दिनांक-24.09.25, धारा-310 (2) बी.एन.एस.।5. खैरा थाना काण्ड संख्या-204/25, दिनांक-28.09.25, धारा-309 (4) बी.एन.एस. ।6. रिविलगंज थानाकाण्डसंख्या-192/21,दिनांक-341/323/354/506/379/34 भा.द.वि.।7. रिविलगंज थाना काण्ड संख्या-348/21, दिनांक-24.09.21, धारा-395/397 भा.द.वि. ।कुल सात मामले विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज है।वही बिकाश कुमार एवं अनिल कुमार पर 1. दरियापुर थाना काण्ड संख्या-591/25, दिनांक 09.09.25, धारा-309 (4) बी.एन.एस. ।2. मुफस्सिल थाना काण्ड संख्या-523/25 दिनांक 14.09.25, धारा-409 (4) बी.एन.एस. ।3. गरखा थाना काण्ड संख्या-716/25 दिनांक 24.09.25, धारा-310 (2) बी.एन.एस. ।4. खैरा थाना काण्ड संख्या 204/25 दिनांक-28.09.25. धारा-309 (4) बी.एन.एस. थाना में मामला दर्ज है।जप्त सामानों में1. देशी कट्टा-02. 2. गोली-02, 3. मोटरसाईकिल-05. 4. मोबाईल-06. 5. लोहे का फोल्डिंग चाकू-01. 6. लूटा गया वादी का आधारकार्ड, ए.टी.एम. कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र एवं ड्राईविंग लाईसेंस, 7. लूटा गया ब्रासलेट-01।इन अपराधियों को पकड़ने मेंथानाध्यक्ष गरखा दरियापुर ,खैरा थाना एवं DIU/ थाना के अन्य पदाधिकारीऔर कर्मी शामिल थे।

 

spot_img
Video thumbnail
नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोक कांग्रेस एवं तमाम विपक्ष ने महिला विरोधी चरित्र उजागर कर दिया:रघुवर दास
07:38
Video thumbnail
जमुआ में मा'सूम मिला कुएं के अंदर,लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी पर नही लिया था संज्ञान...
05:34
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47
Video thumbnail
7 साल में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते 10 हजार आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार:रघुनाथ दास
00:52
Video thumbnail
7 साल में सिर्फ घोटाला,हेमंत ने झारखंड को JMM का ATM बना कर रख दिया:रघुनाथ दास का बड़ा हमला
00:51
Video thumbnail
प्रिंस-ढुलु सम्बंध की जांच को DGP को लिखे पत्र की सरकार केंद्रीय एजेंसी से करा लें जांच:संजीव सिंह
01:41
Video thumbnail
केंदुआडीह भुधंसान:धनबाद MP ढुलु महतो का बयान,बेलगड़िया में घर छोटे-छोटे हैं इसलिए लोग जाना नही चाहते!
00:50
Video thumbnail
गरीबों के डॉ मानस कु साहा को गोविंदपुर नागरिक समिति ने दी सच्ची श्रद्धांजलि,प्रतिमा का हुआ अनावरण..
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!