24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

डीडीयू मंडल में ‘रेलवन ऐप’ और ATVM से यात्रियों को मिल रही स्मार्ट, तेज़ और पर्यावरण हितैषी सुविधा; टिकटिंग सिस्टम हुआ हाईटेक…

भारतीय रेलवे की डिजिटल क्रांति के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में रेलवन ऐप (RailOne App) और स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) जैसी अत्याधुनिक सेवाएं यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। विशेषकर दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली, छठ और कार्तिक पूर्णिमा जैसे व्यस्त त्योहारी मौसम में ये तकनीक यात्रियों को भीड़ से राहत और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव दे रही हैं।

रेलवन ऐप: एक मंच, अनेक सेवाएं

भारतीय रेल द्वारा विकसित यह सुपर ऐप यात्रियों को सभी प्रमुख सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। यह ऐप पुराने RailConnect और UTS ऐप्स को एकीकृत करता है और एंड्रॉयड व iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

मुख्य विशेषताएँ:

  • आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग
  • लाइव ट्रेन स्टेटस और PNR की जानकारी
  • यात्रा के दौरान भोजन बुकिंग
  • पार्सल एवं फ्रेट ट्रैकिंग
  • रेल मदद से शिकायत और सुझाव
  • पुराने लॉगिन से डेटा स्वतः इम्पोर्ट
  • mPIN और बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/फेस ID) लॉगिन सुविधा

लाभ:

  • सभी सेवाएं एक ऐप में
  • मोबाइल स्टोरेज की बचत
  • पर्यावरण हितैषी और पेपरलेस टिकटिंग
  • आर-वॉलेट से भुगतान पर 3% छूट

ATVM (स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन): स्टेशन पर तेज़ टिकटिंग सेवा

डीडीयू मंडल के 6 प्रमुख स्टेशनों—पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और भभुआ रोड—पर कुल 22 ATVM मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों से यात्री स्मार्ट कार्ड या UPI के माध्यम से अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

एटीवीएम की सुविधाएँ:

  • टिकट काउंटर पर लाइन से मुक्ति
  • स्मार्ट कार्ड से भुगतान पर 3% की छूट
  • त्वरित, सरल और परेशानी मुक्त टिकटिंग
  • मशीन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड से UPI भुगतान

फैसिलिटेटर्स की तैनाती:

मशीनों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए स्टेशनों पर प्रशिक्षित फैसिलिटेटर्स तैनात किए गए हैं।

पर्यावरण की दिशा में कदम:

कागज़ रहित टिकटिंग न केवल पर्यावरण हितैषी है, बल्कि डिजिटल इंडिया की दिशा में एक ठोस पहल भी है। रेलवन ऐप और एटीवीएम का उपयोग कर यात्री न केवल समय की बचत कर रहे हैं, बल्कि हर यात्रा को स्मार्ट और टिकाऊ भी बना रहे हैं।

ऐसे करें RailOne ऐप डाउनलोड:

यात्रियों से अपील:

डीडीयू मंडल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे RailOne ऐप और ATVM जैसी डिजिटल सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करें, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक, तेज़ और पर्यावरण अनुकूल बन सके।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular