25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

मोहनलाल की फैमिली ड्रामा ने OTT पर तोड़े रिकॉर्ड, ‘हृदयपूर्वम’ बनी ग्लोबली ट्रेंडिंग नंबर-1…

साउथ सिनेमा आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कंटेंट बन चुका है। खासकर हिंदी डबिंग की सुविधा के कारण साउथ फिल्मों की लोकप्रियता उत्तर भारत के दर्शकों में भी तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में एक मलयालम फैमिली ड्रामा फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतकर ट्रेंडिंग लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। यह फिल्म है ‘हृदयपूर्वम’ (Hridayapoorvam), जिसमें साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

दरअसल, फिल्म की शुरुआत एक बेहद इमोशनल सीन से होती है, जहां एक शख्स की हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी दिखाई जाती है। यह किरदार पेशे से एक शेफ है और अपने रेस्टोरेंट को अकेले संभालता है। अविवाहित होने की वजह से उसकी जिंदगी में खालीपन झलकता है। लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब उसके हार्ट डोनर की बेटी उससे मिलने आती है।

वह युवती अपनी सगाई में उस शख्स को आमंत्रित करती है और यहीं से शुरू होती है रिश्तों की एक नई कहानी। हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि शेफ को उस लड़की और उसके परिवार के साथ समय बिताना पड़ता है। फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की नजाकत, इमोशनल टच और हल्के-फुल्के हास्य के रंग देखने को मिलते हैं।

बॉक्स ऑफिस से लेकर OTT तक सफलता
‘हृदयपूर्वम’ इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन करने में कामयाब रही। थिएटर में मिली इस सफलता को अब ओटीटी पर भी दोहराया जा रहा है। फिल्म फिलहाल Disney+ Hotstar (जियो हॉटस्टार) पर स्ट्रीम हो रही है और ग्लोबली ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर बनी हुई है।

मोहनलाल की दमदार अदाकारी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। उनके साथ अभिनेत्री मालविका मोहनन, संगीत प्रताप और संगीता माधवन नायर ने अपने किरदारों से कहानी को और भी असरदार बनाया है। लगभग ढाई घंटे की यह फिल्म दर्शकों को शुरुआत से अंत तक जोड़े रखती है।

आपको बता दें, ‘हृदयपूर्वम’ को आईडीएमबी पर 7.1/10 की मजबूत रेटिंग मिली है, जो इसकी क्वालिटी और दर्शकों के प्यार को दर्शाती है। सोशल मीडिया पर भी दर्शक इस फिल्म को एक “दिल को छू लेने वाली फैमिली ड्रामा” कह रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular