25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान का धनबाद में सफल समापन, नगर आयुक्त ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित…

धनबाद: धनबाद नगर निगम द्वारा 17 सितम्बर से संचालित “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर सफल समापन हुआ। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा ने निगम के समस्त सफाई मित्रों, पर्यवेक्षकों, निरीक्षकों तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके अथक परिश्रम एवं समर्पण के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

नगर आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार यह अभियान दुर्गा पूजा के आयोजन के साथ समन्वय में चलाया गया, जिसके दौरान शहर में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और सैनिटाइजेशन की विशेष व्यवस्था की गई। सभी प्रमुख पूजा पंडालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की गई, जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में पर्व मनाने का अवसर मिला।

अभियान के समापन समारोह में नगर निगम की ओर से सफाई मित्रों को प्रतीक स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।  शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता कोई एक दिन या एक अभियान की बात नहीं, बल्कि यह हर नागरिक की जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।

उन्होंने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहरवासियों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। विशेष रूप से तालाबों, नदियों और अन्य जलाशयों को स्वच्छ रखने की जरूरत पर उन्होंने बल देते हुए कहा कि जल स्रोतों की सफाई हमारे पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि “स्वच्छ धनबाद” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular