24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सीतामढ़ी के गांवों में बाढ़ का कहर, प्रशासन अलर्ट…

नेपाल के मालीवाड़ा गांव में रविवार देर रात नदी पर बना तटबंध टूटने से सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में अफरा-तफरी का माहौल है। सीमावर्ती इलाके के गांवों में पानी तेजी से फैल गया, जिससे कई पंचायत जलमग्न हो गए हैं। स्थिति बिगड़ने पर लोग अपना घर छोड़ ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

खेत और घर पानी में डूबे
तटबंध टूटने का असर सुरसंड प्रखंड के भिट्ठा, बसबिट्टा, लटवा, मुसहरनिया, बेलाही, परसा और सिमरिया पंचायतों पर सबसे ज्यादा पड़ा है। दर्जनों घरों में पानी घुस गया है और खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। सड़कें बहाव में कट चुकी हैं, जिससे संपर्क व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई परिवार नाव और अस्थायी बेड़ों के सहारे सुरक्षित जगह की ओर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तटबंध टूटने की आवाज सुनाई दी और कुछ ही घंटों में पूरा इलाका पानी में डूब गया।

राहत और बचाव कार्य शुरू
स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए नावों की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है, ताकि शीघ्र राहत सामग्री पहुंचाई जा सके। वहीं, ग्रामीणों से ऊंचे स्थानों या राहत शिविरों में जाने की अपील की गई है।

भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। पानी का दबाव बढ़ने पर रविवार देर रात तटबंध का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। महज 100 मीटर दूरी पर भारतीय सीमा प्रभावित हुई और सुरसंड प्रखंड के कई निचले इलाकों में पानी ने तबाही मचा दी।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular