25.2 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

खलारी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल, हथियार बरामद…

रांची, :खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जब पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के बीच आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से चली गोलियों में गैंग के दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी राकेश रंजन को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर खलारी क्षेत्र में छापेमारी की योजना बनाई।

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से देशी कट्टा, रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। वहीं, पुलिस अन्य फरार अपराधियों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि राहुल दुबे गैंग पर पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह गिरोह क्षेत्र में सक्रिय था। उन्होंने कहा, “हम अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शेंगे नहीं। खलारी में पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है।”

इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, ताकि आम नागरिकों में भय का माहौल न बने और शांति बनी रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular