34.5 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

गोबिंदपुर में मछली जीरा लदे दो वाहनों पर हमला, ब्लीचिंग पाउडर छिड़कने से दो लाख का नुकसान…

IMG 20251010 WA0045

धनबाद : धनबाद जिले के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब मछली का जीरा लदे दो पिकअप वैन पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने ब्लीचिंग पाउडर छिड़क दिया। इससे दोनों गाड़ियों में लदा पूरा मछली का जीरा मर गया, जिससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया।

घटना उस समय की है जब वाहन चालक और सहकर्मी बंगाल से आजमगढ़ ले जाए जा रहे मछली जीरे की गाड़ियों में पानी बदल रहे थे। मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि तीन बाइक सवारों ने अचानक आकर टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर डाल दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर वाहन में मौजूद एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश है और इस तरह की घटनाओं के पीछे मैथन निवासी रोहित यादव का हाथ है। आरोप है कि रोहित यादव हर वाहन से ₹5000 की रंगदारी की मांग करता है और न देने पर ऐसे हमले करवाने की धमकी देता है।

पीड़ित पक्ष ने बताया कि इस तरह की घटना से व्यवसायियों में दहशत है और उन्हें आर्थिक क्षति के साथ-साथ मानसिक आघात भी पहुंच रहा है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पीड़ितों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

spot_img
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33
Video thumbnail
जेष्ठ फैशन शो जहां हर उम्र की प्रतिभा को मिला अपना बेस्ट देने का मौका,आयोजक की सुनिए...
04:44
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!