37.9 C
Jharkhand
Friday, May 8, 2026

कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस का सफाई सुरक्षा अभियान…

निरसा:आसनसोल रेल डिविजन डीआरएम के निर्देश पर धनबाद जिला के कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा एक विशेष जाँच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर जुर्माना भी लगाया गया।प्लेटफ़ॉर्म संख्या एक और दो पर अभियान चलाकर ऐसे यात्रियों पर फाईन लगाया गया जो परिसर को गंदा कर रहे थे या जहाँ-तहाँ थूक रहे थे।बराकर रेल इंस्पेक्टर हवा सिंह ने बताया कि यह अभियान रेल अधिकारी के निर्देश पर चलाया जा रहा है और निरंतर जारी रहेगा यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान बिना टिकट यात्रा न करें।स्टेशन परिसर को साफ और स्वच्छ रखें।कूड़ा केवल कूड़ेदान (डस्टबिन) में ही फेंके।यात्रा के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिश सामान दिखने पर तुरंत स्टेशन पर मौजूद रेल पुलिस को सूचना दें।उन्होंने यह भी कहा कि रेल पुलिस यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए हमेशा तत्पर रहती है।यात्री मुन्ना यादव ने रेलवे की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह रेल प्रशासन की एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि परिसर को साफ-सुथरा रखना हम सभी यात्रियों की भी जिम्मेदारी है, ताकि यात्री स्वच्छ वातावरण में यात्रा कर सकें। जाहिर सी बात है कि रेल पुलिस का यह अभियान सफाई, सुरक्षा और टिकट नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है आइए हम सब मिलकर संकल्प ले की यात्रा के दौरान स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने में अहम योगदान दे और एक जिम्मेवार नागरिक होने का परिचय दे।

spot_img
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी में 177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग ज़ोन में दुकान आवंटित...
04:53
Video thumbnail
धनबाद रेलवे स्टेशन पर सरेआम युवक के साथ मारपीट,RPF-GRP को नही लगी भनक,रेल SP ने दिया जांच का आदेश...
01:20
Video thumbnail
महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर नई प्रतिमा का होगा अनावरण, शहरवासियों को आमंत्रण
04:31
Video thumbnail
प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल
02:56
Video thumbnail
NH 19 किनारे झाड़ियों में मिला युवक का श'व,सर्पदंश की संभवना,मौके पर पुलिस...
01:41
Video thumbnail
रामगढ़ पुलिस को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
01:59
Video thumbnail
4 वर्षीय बच्चे को सियार ने किया घायल सरकारी अस्पताल में इलाज में हुई लापरवाही परिजनों में आक्रोश...
01:52
Video thumbnail
कोई भी व्यापारी प्रिंस खान या उसके गुर्गे को दिया रंगदारी तो देशद्रोह का होगा केस:IPS प्रभात कुमार
02:41
Video thumbnail
अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या की खबर सुन बेहोश हो गया था प्रिंस खान,डरपोक किस्म का है भगोड़ा अपराधी
02:05
Video thumbnail
डंकी रुट से नौकरानी संग पाकिस्तान भागा प्रिंस खान,अभी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के इलाके में है
01:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!