26 C
Jharkhand
Wednesday, September 23, 2026

गया: जीवित रहते निकाली अपनी अंतिम यात्रा, भूतपूर्व वायु सैनिक मोहन लाल ने मनाया ‘मृत्यु उत्सव’…

गया:गया जिले के गुरारू प्रखंड के कोंची गांव में शनिवार को एक अनोखा और भावुक दृश्य सामने आया, जब 74 वर्षीय भूतपूर्व वायुसेना कर्मी मोहन लाल ने जीवित रहते हुए अपनी अंतिम यात्रा निकाली। फूल-मालाओं से सजी अर्थी, “राम नाम सत्य है” के जयघोष, बैंड-बाजे और “चल उड़ जा रे पंछी” की गूंज के साथ वे स्वयं अर्थी पर लेटे मुक्तिधाम पहुंचे, जहां उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।

‘मरने के बाद नहीं देख सकते, इसलिए अभी देख लिया’

मोहन लाल ने इस अनोखे आयोजन का कारण बताते हुए कहा,

मरने के बाद कौन अर्थी उठाता है, कौन साथ चलता है — यह हम देख नहीं सकते। मैंने सोचा, क्यों न ये दृश्य मैं जीते जी ही देख लूं।

उन्होंने बताया कि वे समाजसेवा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और यह आयोजन भी समाज को एक संदेश देने के उद्देश्य से किया गया है।

खुद के खर्च से बनवाया सुविधायुक्त मुक्तिधाम

बरसात के मौसम में शवदाह की समस्याओं को देखते हुए मोहन लाल ने अपने निजी खर्च से गांव में एक सुविधायुक्त मुक्तिधाम का निर्माण करवाया है, ताकि ग्रामीणों को अंतिम संस्कार में कोई परेशानी न हो।

गांव में उमड़ा जनसैलाब

इस अनोखी ‘मृत्यु यात्रा’ की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में गांव और आसपास के लोग इसमें शामिल हुए। मुक्तिधाम पहुंचने पर प्रतीकात्मक दाह संस्कार के बाद सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक

गांव के लोगों ने इस पहल को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि मोहन लाल का यह कदम समाज में मृत्यु को लेकर डर और भ्रांतियों को दूर करने वाला है।

व्यक्तिगत जीवन

मोहन लाल के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बड़ा बेटा डॉ. दीपक कुमार कोलकाता में चिकित्सक हैं, छोटा बेटा विश्व प्रकाश स्थानीय प्लस टू विद्यालय में कार्यरत हैं। पुत्री गुड़िया कुमारी धनबाद में निवास करती हैं। उनकी पत्नी जीवन ज्योति देवी का निधन 14 वर्ष पूर्व हो चुका है।

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर ईस्ट इंडिया मोड़ पर संचालित बकरी फार्म में सेंधमारी कर 27 बकरियां चोरी, थाने में शिकायत..
00:30
Video thumbnail
जयराम महतो से पढ़े टुंडी के इस आदिवासी युवक का घर भी हाथियों के हमले से हुआ ध्वस्त,लगाई मदद की गुहार
03:51
Video thumbnail
गुस्से में गजराज का कुनबा,टुंडी के इस गांव में मचा रहा तबाही, बड़ा सवाल आखिर कब बनेगा एलिफेंट कॉरिडोर
08:10
Video thumbnail
ह'त्या'कांड मामले में मनोहर नामक युवक गिरफ्तार,एक लड़की से दोनों करते थे बात, हुआ था विवाद..?
01:27
Video thumbnail
SIR करा वापस लौट रहे सख्श की कोयला चोरों ने पिट दिया,पुलिस जांच में जुटी...
02:19
Video thumbnail
MPL प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय पहुँचे बेलडांगा निवासी तपन तिवारी, ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के
03:15
Video thumbnail
भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सन्त बाबा का महोत्सव....
01:35
Video thumbnail
सारण में सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गयी सेवा ज्योति यात्रा...
01:30
Video thumbnail
टुंडी में 39 हाथियों के झुंड ने लगभग 9 घरों को पहुंचाया नुकसान,भागने में महिला का कमर टूटा...
09:00
Video thumbnail
टुंडी के पलमा में हाथियों का आतंक,कई घरों को बनाया निशाना,फसल अनाज किया बर्बाद आदिवासी परिवार परेशान
02:59

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular