30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

छपरा में रफ़्तार के कहर ने की तीन युवकों को जान…

छपरा: जिले में आज एक बार फिर रफ़्तार कहर दिखा।और देखते ही देखते तीन लोग मौत के मुंह में समा गए।यह घटना छपरा-सिवान मुख्य मार्ग (NH-531) पर हुई जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दाउदपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल सिंह कॉलेज से करीब 200 मीटर आगे हुआ, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी मुन्ना राय के 19 वर्षीय पुत्र बिक्की राय, दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीर गांव निवासी हरेराम साह के 20 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार साह, और बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर छतवां गांव निवासी गणेश राय के 25 वर्षीय पुत्र सूरज राय के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को सड़क से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि “तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों को सूचना दे दी गई है, और शवों को पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा।”

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular