18.6 C
Jharkhand
Sunday, November 8, 2026

Dhanbad News: धनबाद में संदिग्ध परिस्थिति में मिला बढ़ई का शव, चेहरे और सीने पर चोट के निशान

धनबाद में चांदमारी कोलियरी के पास मिला कारू मांझी का शव

Dhanbad News: जिले के धनसार थाना क्षेत्र में चांदमारी कोलियरी के समीप बुधवार सुबह करीब 40 वर्षीय कारू मांझी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक जोड़ा फाटक स्थित दरभंगिया बस्ती के निवासी थे। सूचना मिलने पर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

सीने और चेहरे पर मिले चोट के निशान

धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली के अनुसार, पुलिस को चांदमारी कोलियरी के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मृतक के चेहरे और सीने पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस प्रथम दृष्टया गिरने से मौत होने की आशंका समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि, किसी आपराधिक घटना या मारपीट की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मंगलवार शाम से लापता थे कारू मांझी

मृतक के भाई टिंकू मांझी ने बताया कि कारू मांझी पेशे से बढ़ई थे और दैनिक मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार शाम वह शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजनों को चांदमारी के पास शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान कारू मांझी के रूप में की।

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

कारू मांझी के भाई टिंकू मांझी ने बताया कि परिवार की किसी से पुरानी दुश्मनी नहीं थी। हालांकि, उन्होंने आशंका जताई कि उनके भाई के साथ कोई अनहोनी हुई है। परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Saran Teacher MLC Election: सारण शिक्षक चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला, आनंद पुष्कर और बागी राहुल राज की प्रतिष्ठा दांव पर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

धनसार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कारू मांझी की मौत गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

spot_img
Video thumbnail
युवक को सांप ने काटा तो सांप को डब्बे में भर पहुंचा डॉकटर भी देख रह गयें दंग
01:00
Video thumbnail
निशा भगत को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे भाजपाई मुख्यमंत्री का फूंका पुतला..
04:33
Video thumbnail
जहानाबाद से लापता टाइगर मोबाइल का जवान नदी से हुआ बरामद,एक युवक शक के आधार पर हुआ डिटेन
01:36
Video thumbnail
अबुआ सरकार में अबुआ की बेटी सुरक्षित नहीं है! मंत्री आतंकवादी की भाषा बोल रहा है: भानु प्रताप शाही
01:05
Video thumbnail
खटाल हटेगा तो अपराध बढ़ेगा या घटेगा आप ही लगाइये हिसाब राजीव ओझा ने अतिक्रमण पर क्या कहा सुनिए...
04:16
Video thumbnail
धनबाद:विनोद बिहारी चौक के निकट शराब दुकान!सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग महिलाएं भी होती हैं परेशान
00:50
Video thumbnail
ड्रग्स तस्करों से वसूली कर छोड़ने का आरोप, फुलवारी शरीफ थाने के 4 दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड!
01:33
Video thumbnail
जब JMM नेता राहुल हलधर की टूटी बाउंड्री तो सीओ रामप्रवेश कुमार पर केस करने की दे डाली धमकी!
01:50
Video thumbnail
फ़ूड सैफ्टी डिपार्टमेंट की पुराना बाजार में छापेमारी,कैंसर फैलाने वाले रंग से बनी सामग्री किया नष्ट..
01:14
Video thumbnail
रानीबांध धैया में बड़े घराने की कब्जे में थी दो एकड़ जमीन,C O ने चलवाया बुलडोजर,अस्थायी निर्माण ध्वस्त
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular