32.6 C
Jharkhand
Monday, May 25, 2026

धनबाद पुलिस की बड़ी पहल: साइबर कैफे और सीएसपी पर सख्ती, हर ट्रांजैक्शन का देना होगा पूरा हिसाब…

धनबाद: हाल ही में प्रिंस खान गैंग के दर्जनभर गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद अब धनबाद पुलिस साइबर अपराध के नेटवर्क पर शिकंजा कसने में जुट गई है। शहर के कई सीएसपी (कस्टमर सर्विस पॉइंट) और साइबर कैफे संचालक पुलिस की निगरानी में आ गए हैं। एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में संचालित सीएसपी और साइबर कैफे केंद्रों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार, अब हर ट्रांजेक्शन का पूरा ब्यौरा संबंधित थाना को देना अनिवार्य होगा। संचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि रुपये ट्रांसफर करानेवाले व्यक्ति की पहचान पक्की हो — इसके लिए नाम, पता और फोटो की जानकारी रखना जरूरी होगा। संदिग्ध व्यक्तियों के लेन-देन की जानकारी तत्काल थाना को देने का आदेश दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई मामलों में अपराधी सीएसपी केंद्रों और साइबर कैफे का इस्तेमाल फर्जी अकाउंट खोलने, ठगी और हवाला जैसे अपराधों के लिए कर रहे थे। ऐसे में पुलिस प्रशासन अब डिजिटल ट्रांजेक्शन पर पैनी नजर रखेगा।

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नई रणनीति

धनबाद पुलिस अब अपराधियों का डिजिटल डोजियर (कुंडली) तैयार कर रही है। सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के पुराने और नए अपराधियों की पूरी जानकारी एकत्र करें। अपराध के प्रकार के अनुसार उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में चिह्नित किया जाएगा।

कुछ अपराधियों को थाने में नियमित हाजिरी लगाने का आदेश दिया जाएगा, वहीं कुछ के नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे। गंभीर मामलों में शामिल अपराधियों के खिलाफ सीसीए(Crime Control Act) के तहत कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि —

“हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के अपराधियों की पहचान कर उन पर निरंतर नजर रखे। कोई भी अपराधी अब पुलिस की निगाह से बाहर नहीं रहेगा।”

अभियान की प्रमुख बातें

• हर थाना क्षेत्र में सीएसपी व साइबर कैफे की सूची तैयार

• सभी संचालकों को पुलिस नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू

• संदिग्ध लेन-देन की सूचना देना अनिवार्य

• अपराधियों का डिजिटल रिकार्ड तैयार

• कुछ अपराधियों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की तैयारी

धनबाद पुलिस की यह पहल न केवल,साइबर अपराध पर लगाम लगाने में मदद करेगी, बल्कि जिले में अपराध नियंत्रण की नई व्यवस्था भी स्थापित करेगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य साफ है — “अपराध और अपराधियों पर सख्त नजर, आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि।”

spot_img
Video thumbnail
पुरुषोत्तम मास में श्री मदभागवत कथा 25 से 31 तक जियलगढ़ा कंगालों में हो रहा है आयोजन...
02:53
Video thumbnail
झरिया कोयरीबांध में दो पक्षों में जमकर मारपीट,कई घायल मामला पहुंचा थाना,जांच शुरू
07:25
Video thumbnail
जमुआ:महज 4000 के लिए विवाहिता को मारने का सनसनीखेज आरोप, पुलिस जांच में जुटी..!
02:53
Video thumbnail
12 घण्टे बिजली कट से आक्रोशित लोगों ने किया पावर हाउस का घेराव,मौके पर रागिनी सिंह ने दी चेतावनी...
05:55
Video thumbnail
पटना : नो टोबैको डे पर IMA का जागरूकता मार्च, “टोबैको को ना, लाइफ को हां” का डॉक्टरों ने दिया संदेश.
01:57
Video thumbnail
2027 के पंचायत चुनाव में कैसे भाजपा मारेगी बाजी! अनुशासन हीनता को ले कार्यकर्ताओं को दी गई हिदायत..
04:43
Video thumbnail
महिलाओं को दूसरी क़िस्त कब देगी सरकार,कहीं खजाना खाली तो नही,तेजस्वी का बड़ा तंज...
00:50
Video thumbnail
CJP Zen G को भड़काने की साजिश या सिर्फ व्यंग्य?पाकिस्तान-बांग्लादेश से 63%फॉलोअर्स बड़ी साजिश तो नही!
03:20
Video thumbnail
सर्जिकल ICU बना तंदूर! मरीजों को घर से पंखा लाकर झलने को मजबूर परिजन,SNMMCH प्रबंधन कब लेगा संज्ञान?
02:07
Video thumbnail
टाईगर जयराम महतो की भावुक अपील,किडनी बेच दो आंख बेच दो लेकिन जमीन मत बेचो...
01:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!