24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

वृद्धजनों से मिले उपायुक्त आदित्य रंजन — सहयोगी नगर स्थित वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण…

नए भवन में 88 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी – उपायुक्त

वृद्धजनों के लिए सुविधाएं और सामग्रियां बढ़ाने की दिशा में जल्द कदम – उपायुक्त

धनबाद: धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन शनिवार को सहयोगी नगर स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से भेंट की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ कुछ समय बिताया।वृद्धजनों ने गुलाब का फूल देकर उपायुक्त का स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता और आवासीय स्थिति का विस्तार से जायजा लिया।उन्होंने प्रबंधन से आवश्यक सुधार और विस्तार की दिशा में सुझाव मांगे और कहा —

“वर्तमान में वृद्धा आश्रम में 25 बेड की सुविधा उपलब्ध है। शीघ्र ही नए भवन का निर्माण कर 88 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक संख्या में वरिष्ठ नागरिकों को यहां ठहरने और देखभाल की व्यवस्था मिल सके।”

उन्होंने यह भी कहा कि वृद्धजनों का समय आनंदपूर्वक और आरामदायक बीते, इसके लिए मनोरंजन सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाएं, और अन्य आवश्यक संसाधन जल्द जोड़े जाएंगे।
उपायुक्त ने वृद्धजनों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त रंजन ने छठ महापर्व के शुभारंभ पर सभी वृद्धजनों और जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, आश्रम अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, सचिव डॉ. डी. सारण,
सह-सचिव सुरेन्द्र यादव और मीडिया प्रभारी विजय सिन्हा उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular