25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

फतेहपुर चौक में झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन — मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन…

जामताड़ा:जामताड़ा में चाईबासा में आम जनता पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने की, जबकि संचालन मुख्य कार्यक्रम प्रभारी भाजपा नेता मनोज गोस्वामी ने किया।

इस दौरान मनोज गोस्वामी ने कहा कि बीते दिन चाईबासा के तांबो चौक पर आम जनता सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने और भारी वाहनों की नो-एंट्री की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने निर्दोष लोगों पर अत्यधिक बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और हेमंत सरकार में पुलिस का रवैया दमनकारी बन गया है।

भाजपा नेताओं ने आगे कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के अस्पताल में एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने की घटना ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। बावजूद इसके, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अस्पतालों की स्थिति को बेहतर बता रहे हैं, जो सरासर जनता के साथ धोखा है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह असफल है और राज्य में जनविरोधी नीतियाँ चरम पर हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विष्णु मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष तारा प्रसन्न महतो, वरिष्ठ कार्यकर्ता उत्तम दास, राजेश मंडल, सुमित महता, चिंतामणि पाल, श्रीकांत गोस्वामी, तरुण मंडल, अरुण मंडल, सदानंद झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular