30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, एग्जिट पोल में NDA को बढ़त के संकेत…

महागठबंधन पीछे, जन सुराज और अन्य दलों का प्रदर्शन कमजोर

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 243 सीटों वाली विधानसभा में NDA गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 140 से 150 सीटें, जबकि महागठबंधन को 85 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 0 से 5 सीटों तक सीमित बताया गया है।

पहले चरण का रुझान

पहले चरण की 121 सीटों में से

  • NDA को 60 से 70 सीटें,
  • महागठबंधन को 45 से 55 सीटें,
  • जबकि अन्य दलों को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

सर्वे के अनुसार, जन सुराज पार्टी पहले चरण में खाता खोलने में नाकाम रह सकती है।

पार्टीवार अनुमान

  • जेडीयू (नीतीश कुमार) – 35 से 45 सीटें
  • भाजपा (BJP) – 20 से 30 सीटें
  • आरजेडी (तेजस्वी यादव) – 25 से 35 सीटें
  • कांग्रेस (INC) – 5 से 10 सीटें
  • लेफ्ट पार्टियां (भाकपा, माले, माकपा) – 10 से 15 सीटें
  • एलजेपी (रामविलास पासवान) – 0 से 5 सीटें
  • वीआईपी और IIP – खाता खोलते नहीं दिख रहे

क्या कहते हैं राजनीतिक समीक्षक

विश्लेषकों का कहना है कि एग्जिट पोल में एनडीए की बढ़त नीतीश कुमार और भाजपा के संयुक्त अभियान, महिलाओं के बीच नीतीश सरकार की योजनाओं और जातीय समीकरणों के लाभ का नतीजा हो सकती है। वहीं महागठबंधन को उम्मीद है कि तेजस्वी यादव की युवाओं में लोकप्रियता और बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दे वास्तविक नतीजों में फर्क ला सकते हैं।

14 नवंबर को आएंगे असली नतीजे

एग्जिट पोल आंकड़े केवल मतदान के बाद का आकलन हैं। अंतिम नतीजे 14 नवंबर को मतगणना के बाद जारी किए जाएंगे। तब यह स्पष्ट होगा कि बिहार की सत्ता पर NDA की वापसी होगी या तेजस्वी यादव का महागठबंधन सत्ता में आएगा।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular