24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

कार्मेल स्कूल में हुआ ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन…

धनबाद:सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध जैसी बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस द्वारा लगातार स्कूल–कॉलेजों में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कार्मेल स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ छात्रों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और साइबर क्राइम से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्मेल स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ट्रैफिक डीएसपी, और साइबर डीएसपी मौजूद रहे।
सिटी एसपी ने छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, ऑनलाइन प्रोफाइल को लॉक रखने, और संदिग्ध लिंक्स या कॉल्स से सतर्क रहने की सलाह दी।
उन्होंने छात्राओं से सवाल-जवाब के ज़रिए साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी और कहा कि बच्चों को अब अपनी सुरक्षा के साथ-साथ परिवार और समाज को भी जागरूक करना चाहिए।

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि पहले जामताड़ा जिला को साइबर फ्रॉड का हॉटस्पॉट माना जाता था, लेकिन अब देश के कई हिस्सों में ऐसे गिरोह सक्रिय हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि ‘पुलिस की पाठशाला’ जैसे कार्यक्रमों से छात्रों में सुरक्षा जागरूकता और पुलिस पर भरोसे की भावना विकसित होगी।

इस मौके पर कार्मेल स्कूल की प्रिंसिपल, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
धनबाद पुलिस का कहना है कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जिले के अन्य स्कूलों और कॉलेजों में जारी रहेंगे।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular