23.8 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

बोरिंग गाड़ी की चपेट में आई महिला, गंभीर रूप से घायल…

राजगंज: राजगंज थाना क्षेत्र के हटिया के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बोरिंग गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एस.एन.एम.एम.सी.एच., धनबाद रेफर कर दिया।

घायल महिला की पहचान संजू देवी के रूप में की गई है। बताया गया कि वह अपने पति और छोटे बच्चे के साथ साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने आई थीं। लौटने के दौरान सड़क पार करते समय बोरिंग गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस ने संबंधित बोरिंग गाड़ी को जप्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, स्पीड कंट्रोल और नियमित निगरानी की मांग की है।

 

spot_img
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular