39 C
Jharkhand
Friday, June 26, 2026

देवघर पुलिस ने तीन शातिर साइबर ठगों को दबोचा..

3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद, DY. SP. राजा कुमार मित्रा ने दी जानकारी

देवघर: देवघर पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर तथा DYSP राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सारवाँ थाना क्षेत्र से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस कप्तान की नीति सख्त, स्पष्ट और ज़ीरो टॉलरेंस पर आधारित है।

फर्जी पहचान बनाकर करते थे ठगी

गहन जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी लंबे समय से फर्जी पहचान का उपयोग कर लोगों से ठगी करते थे। यह गिरोह कभी खुद को बैंक अधिकारी, कभी कृषि पदाधिकारी, कभी कस्टमर केयर प्रतिनिधि, कभी क्रेडिट कार्ड अधिकारी, तो कभी एचपी गैस कंपनी के अधिकारी के रूप में पेश कर भोले-भाले लोगों से बैंक विवरण, ओटीपी, क्रेडिट कार्ड अपडेट या गैस सब्सिडी सुधार के नाम पर गोपनीय जानकारी लेता था और खातों से पैसे उड़ा देता था।

पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि यह गिरोह लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय था और खासकर सामान्य एवं जागरूकता की कमी वाले लोगों को निशाना बनाता था। समय रहते की गई पुलिस कार्रवाई से इनकी ठगी की चेन टूट गई।

3 मोबाइल, 4 सिम कार्ड और डिजिटल साक्ष्य बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध डिजिटल सामग्री बरामद की है। मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित करते हुए आगे की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

DYSP राजा कुमार मित्रा ने बताया कि पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह गिरफ्तारी उसी अभियान का एक महत्वपूर्ण परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अपराधियों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साइबर अपराधियों पर कड़ी निगरानी

पुलिस कप्तान सौरभ ने सभी थाना क्षेत्रों को विशेष निगरानी, लगातार छापेमारी और तकनीकी विश्लेषण बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं, ताकि ऐसे गिरोहों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
जिले की जनता से भी अपील की गई है कि वे अनजान कॉल, लिंक या फर्जी अधिकारियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

प्रतिबिंब ऐप ने बढ़ाई कार्रवाई की रफ्तार

20 नवंबर 2023 को प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत के बाद से देवघर ज़िले ने पूरे राज्य में सर्वाधिक साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी दर्ज की है।

अब तक की उपलब्धियाँ (20/11/23 से अब तक):

  • 1374 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारीराज्य में सबसे अधिक
  • 1953 मोबाइल जब्त
  • 3795 सिम कार्ड जब्त
    • इनमें से 498 सिम कार्ड प्रतिबिंब ऐप आधारित

साल 2025 में अब तक की कार्रवाई:

  • 673 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी
  • 830 मोबाइल जब्त
  • 1064 सिम कार्ड जब्त
    • इनमें से 247 सिम कार्ड प्रतिबिंब आधारित

 

spot_img
Video thumbnail
डॉ ओम सुधा को गरीब सवर्णो को मिलने वाले 10%EWS आरक्षण से क्यों है चिढ़ ..!
06:57
Video thumbnail
प्रिंस खान गैंग का शातिर अपराधी करने वाला था बड़ा कांड हो गया आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार..
03:54
Video thumbnail
झरिया:निगम में जुर्माना भरने के बाद RS पैलेस का खुला ताला,ये हुई थी अनियमितता..!#Jharia
00:53
Video thumbnail
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में निकाला गया
01:39
Video thumbnail
कलियुगी बेटे की करामात,अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए BCCL स्टोर कीपर पिता की शूटरों से करवा दी ह'त्या
03:41
Video thumbnail
अब बैंक मोड़ में सड़क पर गाड़ी लगाने की आवश्यकता नही DMC मॉल दे रही है फ्री पार्किंग की सुविधा...!
02:36
Video thumbnail
धनबाद ट्रैफिक पुलिस की DRM चौक पर तगड़ा वाहन जांच अभियान,अगर कागजात और हेलमेट नही है तो चालान कटना तय
01:46
Video thumbnail
Venezuela में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही,कई इमारत क्षतिग्रस्त तो कुछ जमींदोज..!
00:09
Video thumbnail
11 scopes इम्पैक्ट:धनबाद के इस वार्ड में शुरू हुई सड़क एवं नाले की जीर्णोद्धार..!
04:17
Video thumbnail
रात 12 बजे टुंडी से बेख़ौफ़ वापस लौट आते हैं तो वह रघुवर दास की देन है कांग्रेस JMM की नही:ढुलु महतो
00:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular