25.3 C
Jharkhand
Monday, September 21, 2026

‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम निरसा के पलारपुर पंचायत में आयोजित, जन समस्याओं के समाधान हेतु लगा शिविर…

निरसा: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी पहल ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ के तहत पूरे राज्य में आयोजित किए जा रहे शिविरों की श्रृंखला में निरसा प्रखंड के पलारपुर पंचायत में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी शिकायतें, आवेदन और समस्याएँ दर्ज कराईं।

शिविर में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, मुखिया अपर्णा देवी, झामुमो जिला सह सचिव तपन तिवारी, झामुमो जिलाध्यक्ष लखि सोरेन, बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, जिप सदस्य दीपाली रुहीदास सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

जनता के बीच सरकार की सीधी पहुँच

विधायक अरूप चटर्जी और मुखिया अपर्णा देवी ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार की एक बेहद सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे जनता के घर-द्वार तक पहुंच रहा है और उनकी समस्याओं का स्थल पर ही समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी शिविर में मौजूद रहते हैं और आवेदनों को तुरंत स्वीकार कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

मईया सम्मान योजना को लेकर स्पष्टीकरण

विधायक और मुखिया ने बताया कि सरकार मईया सम्मान योजना को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
उन्होंने कहा कि 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएँ इस योजना से लाभान्वित होंगी, और जो भी महिलाएँ अब तक इससे वंचित रह गई हैं, उन्हें जल्द से जल्द योजना से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

शिविर में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए और विभागों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

 

spot_img
Video thumbnail
निरसा में आगजनी की घटना से दहशत,ऐसे बची कई लोगों की जान,इतने का हुआ नुकसान...
02:28
Video thumbnail
गोविंदपुर के तिलाबानी में करम महोत्सव में शामिल हुए बिहार सरकार के मंत्री दामोदर प्रसाद राउत,
02:51
Video thumbnail
असली टाइगर कौन..? MP ढुलू महतो याMLA जयराम महतो!फिर छिड़ी गई वाक्युद्ध...
01:33
Video thumbnail
भूगर्भीय जलस्तर का नीचे जाना देश के लिए खतरनाक संकेत:राज्यपाल#iitismdhanbad
01:57
Video thumbnail
धनबाद से देशभर में पहुंचा एकल अभियान, राज्यपाल संतोष गंगवार ने आचार्य-व्यास सम्मान समारोह में की
03:11
Video thumbnail
डुमरी के ऐतिहासिक करम महोत्सव में पहुंचे जयराम महतो,भाई-बहन के पवित्र पर्व को लेकर कही बड़ी बात
00:51
Video thumbnail
क्रीमबेल केसर बादाम पीकर इस सख्श का तबियत हुआ खराब,निजी अस्पताल में 24 घंटे कराया इलाज
01:27
Video thumbnail
याचना नही अब रण होगा..! खत्म हुआ विधायक राज सिन्हा का अल्टीमेटम,नही बनी सड़क, 21 से पुनःआंदोलन शुरू..
01:33
Video thumbnail
आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन IIT ISM में राज्यपाल संतोष गंगवार Live..
02:30
Video thumbnail
आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन IIT ISM Live..
03:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular