31.8 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

झारखंड में छात्रवृत्ति पर बढ़ा राजनीति का घमासान — 10 जनवरी को लोकभवन घेराव…

रांची: झारखंड में छात्रवृत्ति को लेकर विवाद तेज होता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कार्यकारी अध्यक्ष बंधन तिर्की ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग (OBC) के छात्र–छात्राओं को 2022 से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही, जिससे हजारों छात्र परेशान हैं।
राज्य सरकार ने केंद्र से 271 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन केवल 77 करोड़ रुपये ही मिले।

नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 से केंद्रांश जारी करना रोक दिया है, जबकि राज्य सरकार ने अपने हिस्से का अंशदान पूरा कर दिया है।
उनके अनुसार, केंद्र के अंशदान के बिना राज्य सरकार छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं कर सकती।

कांग्रेस नेताओं ने विपक्ष से भी अपील की है कि वे छात्र हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को इस मुद्दे से अवगत कराएं।

10 जनवरी को बड़ा आंदोलन

कांग्रेस ने घोषणा की है कि 10 जनवरी को राज्य के छात्र–छात्राओं के साथ मोरहाबादी मैदान से लोकभवन घेराव किया जाएगा।
इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, NSUI अध्यक्ष विनय उरांव कांग्रेस ने विपक्षी दलों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

NSUI का आरोप

NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा कि कुछ लोग छात्रों के मुद्दे पर सिर्फ रील बनाने में लगे हुए हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि राज्य सरकार ने अपना अंशदान पूरा कर दिया है, लेकिन केंद्र सरकार ने राशि आवंटित नहीं की है

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular