24.8 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

बस स्टैंड के पास गोलीबारी: मैट्रिक छात्र को लगी गोली, इलाके में दहशत – पुलिस जांच में जुटी…

आरा: नवादा थाना क्षेत्र के व्यस्त बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो छात्र गुटों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने अचानक फायरिंग कर दी, और गोली वहीं मौजूद 17 वर्षीय मैट्रिक छात्र आशीष कुमार को जा लगी।

आशीष कुमार मूल रूप से अजीमाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है और आरा के टोला स्थित अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है। वर्ष 2026 में वह मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाला है। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय लगभग 10 लड़कों का एक समूह वहां मौजूद था, जिसमें से ही एक युवक ने गोली चलाई। गोलीबारी के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके।

 

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular