30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

सरना धर्म कोड की मांग तेज, 17 फरवरी को दिल्ली कूच—जंतर-मंतर पर धरना…

रांची: सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों की एक अहम बैठक सिरमटोली सरना स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी को झारखंड से आदिवासी समाज के लोग दिल्ली कूच करेंगे और जंतर-मंतर पर धरना देंगे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरना धर्म कोड आदिवासी समाज की पहचान, अस्तित्व और आत्मा है, जिसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से जनगणना से पहले अलग धर्म कोड की मांग दोहराई।

टीएसी सदस्य नारायण उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज वर्षों से सरना धर्म कोड की मांग कर रहा है। आज़ादी से पहले आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड था, जिसे बाद में हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि देश के अन्य समुदायों को अलग-अलग धर्म कोड दिए गए हैं, लेकिन 33 जनजातियों के बावजूद आदिवासी समाज को इससे वंचित रखा गया है। सरना कोड के अभाव में आदिवासियों को अन्य धर्मों में दर्ज किया जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने जनगणना से पहले अलग धर्म कोड देने की मांग की।

सामाजिक कार्यकर्ता शिवा कच्छप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सरना धर्म कोड नहीं देना आदिवासी समाज के साथ छल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 2026 की जनगणना में अलग धर्म कॉलम नहीं दिया गया, तो ‘कोड नहीं तो वोट नहीं’ आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्म कोड के अभाव में आदिवासी समाज को राजनीतिक रूप से कमजोर किया जा रहा है और परिसीमन खतियान के आधार पर होना चाहिए।

बैठक में विश्वंभर कुमार भगत, संजय कुजुर, रविशन टुडु, रायमुनी किस्पोट्टा, राहुल तिर्की, सीता कच्छप सहित बड़ी संख्या में आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अब देखना होगा कि केंद्र सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।

 

spot_img
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular