31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

निर्मला विद्यालय में भव्य पैरेंट्स नाईट का आयोजन,अगले कुछ वर्षों में 12 वीं तक कि शुरू होगी पढ़ाई….

धनबाद:धनबाद के गोविंदपुर स्थित निर्मला विद्यालय में शनिवार को भव्य पैरेंट्स नाइट का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में जमशेदपुर धर्म प्रांत के प्रशासी अधिकारी फादर एल्विन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में निरसा के एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अगुवाई संस्थान के निदेशक फादर अजय तिरु, फादर बालमुचू एवं सिस्टर स्नेहा ने की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि तीन घंटे से अधिक समय तक मौजूद अभिभावक भावविभोर होकर बच्चों की प्रतिभा को निहारते रह गए। नृत्य, गीत, नाटक और लोक-संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भारत की “अनेकता में एकता” वाली सांस्कृतिक विरासत एक ही प्रांगण में सजीव हो उठी हो।

मौके पर मुख्य अतिथि फादर एल्विन ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि अभिभावकों और विद्यालय के बीच मजबूत संबंध भी स्थापित करते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने विद्यालय के अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की।

संस्थान के निदेशक फादर अजय तिरु ने बताया कि निर्मला विद्यालय परिवार सीबीएसई के सभी मानकों को पूरा करते हुए वर्तमान में मैट्रिक तक की शिक्षा न्यूनतम शुल्क पर प्रदान कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द विद्यालय में कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और सुलभ शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular