31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

काली मंदिर परिसर में गरीब और असहाय महिलाओं के बीच कंबल वितरण…

तेलीपाड़ा: आज तेलीपाड़ा काली मंदिर परिसर में समाजसेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। भाजपा नेता जगत महतो के नेतृत्व में और दिनेश प्रधान के सहयोग से गरीब, विधवा और असहाय सैकड़ों महिलाओं के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद महिलाओं को राहत पहुंचाना और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश देना था। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी, संतोष और राहत साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य मानवता की सच्ची सेवा हैं और समाज में सहयोग, संवेदना व भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। भाजपा नेता जगत महतो ने कहा कि गरीब, असहाय और विधवा लोगों की सेवा उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर अरुण साव, चंदन साव, संतोष साव, माखन, जीवन, संदीप, बुदन, अनिल साव, भरत साव और शेखर साव सहित मंदिर समिति के सभी सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण गरीब और बेसहारा महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति की ओर से सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular