निरसा:निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा हॉल मोड़ पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल्टी (पश्चिम बंगाल) निवासी अमूल्य रत्न दत्ता अपनी पत्नी आमिका दत्ता को स्कूटी पर साथ लेकर बोकारो स्थित अपने समधि के घर से लौट रहे थे।
इसी दौरान, सिनेमा हॉल मोड़ के पास पीछे से तेज़ गति से आ रहे एक कंटेनर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आमिका दत्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के कारण NH-19 पर लंबी वाहन कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






















