31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

रांची में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार…

रांची: रांची से मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के तिरिल इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन महिलाओं सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 स्मार्ट मोबाइल फोन, 7,300 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और एक KTM मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था।
गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तिरिल स्थित शांतिनगर रोड नंबर-10 पर एक घर में छापेमारी की, जहां से ब्राउन शुगर बरामद की गई।

इस मामले में मुख्य आरोपी अम्बर कुमार राम के खिलाफ पहले से 16 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सदर थाना कांड संख्या 632/2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular