31.7 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

निरसा में पैसे के लेन-देन को लेकर फायरिंग…

निरसा: निरसा के खुदिया कालीमाटी बस्ती इलाके में पैसे के लेन–देन को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई राउंड फायरिंग हुई, हालांकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह मामला निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया कालीमाटी बस्ती का है। जानकारी के अनुसार निरंजन चौहान से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े धनिया ने 15 हजार रुपये उधार लिए थे, लेकिन पैसे लौटाने को लेकर वह लगातार टालमटोल कर रहा था।

गुरुवार 1 जनवरी को इसी पैसे के लेन–देन को लेकर निरंजन चौहान और धनिया के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इसके बाद धनिया ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

बताया जा रहा है कि युवराज सिंह, कन्हाई, सूरज समेत अन्य लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोहल्ले में फायरिंग करते हुए खेत की ओर भाग गए। फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस और अनुमंडल पदाधिकारी रजत मणिक बाखला मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से 6 खाली खोखे बरामद किए हैं, जिससे कई राउंड फायरिंग की पुष्टि होती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए युवराज सिंह और धीरज के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
.
03:29
Video thumbnail
.
03:58
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular